Let’s travel together.

ग्रीन इंडियन आर्मी सोहागपुर द्वारा स्वच्छता का संदेश देते हुए की गई साफ सफाई

0 324

सोहागपुर नर्मदापुरम।साफ व स्वच्छ बनाए रखने के लिए ग्रीन इंडियन आर्मी सोहागपुर जिला नर्मदापुरम द्वारा (गांधी वार्ड) बनखेड़ी रोड पर सफाई अभियान चलाया गया।ग्रीन इंडियन आर्मी टीम व नगर पालिका के कर्मचारीयो ने सफाई गई।

संस्था की ओर से पार्षद जमील खान ने कहा कि क्या याद है आपको जब महात्मा गांधी जी ने आपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था शायद कुछ लोगों को याद होगा और जिन्हें याद नहीं होगा उन्हें लोगों को मै याद दिलाना चाहूंगा गांधी जी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य कर इस सपने को साकार बनाए।

संयोजक प्रियांशु धारसे ने कहा कि कुल मिलाकर सच्चाई यह है कि इस सपने को साकार बनाने के लिए देश और प्रदेश के युवाओं को आगे आना होगा और गांधी जी के सपने को हकीकत में बदलने का प्रयास करना होगा। वर्तमान समय में स्वच्छता हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। यह समय भारत वर्ष के लिए बदलाव का समय है,बदलाव के इस दौर में यदि हम स्वच्छता के क्षेत्र में पीछे रह गए तो आर्थिक उन्नति का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। साथ ही हमें इसे एक बड़े स्थर पर भी देखने की जरूरत है ताकि हमारे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। जिसमें उपस्थित पार्षद जमील खान जी,संयोजक प्रियांशु धारसे ,सुरजीत सिंह ज्ञानी ,फुलेंद्र सिह कुशवाहा ,नगर पालिका के कर्मचारी व वार्डवासी सम्मिलित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811