Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी,एक घायल

0 96

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित फैक्ट्री चौराहे दी पर  विदिशा की तरफ से आ रही कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
दीवानगंज निवासी तरुण साहू पिता किशोरी लाल साहू फैक्ट्री चौराहा पर स्थित सांई धाम मंदिर से अपने घर की तरफ आ रहा था जैसे ही फैक्ट्री चौराहे पर पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने तरुण साहू की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे तरुण साहू मोटरसाइकिल से नीचे गिर कर घायल हो गया। फैक्ट्री चौराहे पर रहने वाले ग्रामीण और कार चालक ने तरुण साहू को उठाकर अपनी ही कार में बिठाकर डॉक्टर के पास ले जाकर इलाज करवाया। हालांकि तरुण साहू को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। दोनों का आपसी समझौता होने के कारण किसी ने भी दुर्घटना की एफआईआर दीवानगंज चौकी पर दर्ज नहीं कराई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811