Let’s travel together.
nagar parisad bareli

दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर  श्री कृष्ण को 56 प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया

0 75

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर  श्री कृष्ण को 56 प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया। भोग से पहले गांव की छोटी-छोटी कन्याएं, महिलाएं और पुरुष ने अपनी थाली सजा कर कई प्रकार की सजावट कर फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर पहुंचे। दीवानगंज निवासी बृजेश खंडेलवाल द्वारा हर साल गिरिराज गार्डन पर श्री कृष्ण को 56 प्रकार की मिठाइयों को भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

आरती से पहले बृजेश खंडेलवाल ने भक्तगणों को बताया कि श्री कृष्ण को 56 प्रकार की मिठाइयों का भोग क्यों लगाया जाता है उन्होंने कहा कि पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार ब्रज के लोग स्वर्ग के राजा इंद्र की पूजा के लिए एक बड़ा आयोजन कर रहे थे. छोटे कृष्ण ने नंद बाबा से पूछा कि यह आयोजन क्यों किया जा रहा है. तब नंद बाबा ने कहा कि इस पूजा से देवराज इंद्र प्रसन्न होंगे और उत्तम वर्षा करेंगे. नन्हें कृष्ण ने कहा कि वर्षा तो इंद्र का काम है, उसकी पूजा क्यों करें? अगर पूजा करनी है तो गोवर्धन पर्वत की पूजा करें क्योंकि इससे फल और सब्जियां प्राप्त होती हैं और जानवरों को चारा मिलता है. तब छोटे कृष्ण की बात सभी को पसंद आई और सभी लोग इंद्र की जगह गोवर्धन की पूजा करने लगे. इंद्र देव ने इसे अपना अपमान समझा और क्रोधित हो गए. क्रोधित इंद्र देव ने ब्रज में कहर बरपाया और भारी बारिश कराई और पूरे शहर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा. ऐसा दृश्य देखकर ब्रजवासी भयभीत हो गए, तब छोटे कृष्ण ने कहा कि गोवर्धन की शरण में जाओ, वही हमें इंद्र के प्रकोप से बचाएंगे. कृष्णजी ने पूरे गोवर्धन पर्वत को अपने बाएं हाथ की उंगली से उठा लिया और सभी से कहा कि सब लोग अपने अपने घर पर जो भी बना है या रखा है। वह लाकर गिरिराज पर्वत को भोग लगाओ सभी लोग अपने-अपने घरों से जो भी उनके पास था सब लाकर गिरिराज पर्वत को भोग लगाया। यह सभी 56 प्रकार के भोग थे तभी से श्री कृष्ण को 56 प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाना प्रारंभ हो गया। श्री कृष्ण जी की आरती से पहले 4 आरती हुई इसके पश्चात पांचवी आरती श्री कृष्ण एवं गिरिराज की गई। गिरिरज की आरती करते समय ढोल नगाड़े और गायक कलाकार द्वारा पूरी रीति रिवाज से आरती की गाई गई। आरती करने के पश्चात श्री कृष्ण जी को छप्पन प्रकार की बनाई गई मिठाई का भोग पंडित जी द्वारा लगाया गया। भोग के बाद भोजन के रूप में सभी भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811