Let’s travel together.

अवैध कालोनी काटने पर आकार इंफ्रा ग्रुप को नोटिस जारी

0 93

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत गज्जू पिपलिया रोड वार्ड नंबर 24 में आकर इंफ्रा ग्रुप की अवैध कॉलोनी बगैर परमीशन के काटी जा रही हैं। जिसकी शिकायत मिलने पर मामला संज्ञान में लिया गया। नगर पालिका सीएमओ सुधीर उपाध्याय पहुंचे। मौके पर जहां उन्होंने अवैध रूप से कट रही कॉलोनी काट रहे कालोनाईजर को नोटिस दिया गया। परंतु कालोनाईजर व किसान द्वारा नोटिस नही लिया गया। यहां तक कि अधिकारियों द्वारा कालोनाईजर को सुझाव दिया कि आप काम बंद कर दे। और कालोनी काटने के पहले परमिशन ले नहीं तो आपके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी

मंगलवार को कालोनाईजर के खिलाफ नोटिस भी जारी कर दिया गया। वही जिसकी शिकायत एसडीएम गोहरगंज कार्यालय पर भी की गई गई है। पहले से कई किसानों व कालोनाईजर और बिल्डरो द्वारा अवैध कॉलोनियां काट कर गरीब परिवाजनों के साथ धोखा देकर प्लाट बेचे गए है। जिन्हे नोटिस नगरपालिका द्वारा दिया गया है। आपको बता दे कि इंडस्ट्रीयल एरिया होने के कारण कई गरीब परिवार मण्डीदीप ओधोगिक नगरी मण्डीदीप में रहते है। जिन्हें ये जालसाज कालोनाईजर और बिल्डर किसानों की मदद से खुद के घर का सपना दिखाकर गरीब लोगो को लूटने का काम कर रहै है।

इनका कहना है

गौहरगंज अनुविभागीय अधिकारी
चंद्रशेखर श्रीवास्तव का कहना है कि जल्द कार्यवाही की जाएगी। जिससे आगे कोई भी कालोनाईजर और बिल्डर व किसान ऐसा गलत काम ना कर सके यदि ऐसा होता है सख्त सख्त कार्यवाही होगी।

चंद्रशेखर श्रीवास्तव एसडीएम गौहरगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811