डॉ. अनिल जैन दमोह
ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ के पी अहिरवार के निर्देशन में राजनीति विज्ञान विभाग के सहयोग से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। यह फाउंडेशन वर्ष 2001 से मानवीय, न्यायसंगत एवम समता आधारित समाज की स्थापना हेतु शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। संवैधानिक मूल्यों को व्यवहारिक जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रयासरत है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के नवीन भवन की गैलरी में भारत की प्रथम महिला न्यायाधीश जस्टिस लीला सेठ की किताब हम भारत के बच्चे की पोस्टर प्रदर्शनी लगायी गयी तथा विद्यार्थियों के अवलोकन के लिए संविधान की मूल प्रति की छाया प्रति रखी गयी जिसका विद्यार्थियों ने अवलोकन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के पी अहिरवार, राजनीतिक विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ इन्दिरा जैन डॉ कमल चौरसिया अनिल यादव डॉ माधुरी महंत और दिवाकर पटेल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा इसकी सराहना की।

इस दौरान कक्ष क्रमांक बी में एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया जिसमें विषय विशेषज्ञ डॉ इन्दिरा जैन ने संविधान की रचना उसकी मूल भावना और प्रावधानों पर अपनी बात रखी। प्राचार्य अहिरवार ने संविधान पर चर्चा की और विद्यार्थियों से रूबरू हुए साथ ही संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।इस दौरान फाउण्डेशन के सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। ताकि युवा अपने व्यवहार में संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात कर अपनाएं।इस संवाद में कुछेक कहानियों द्वारा आम जीवन में संविधान पर बात की गई।

कार्यक्रम का संचालन राजनीतिक विज्ञान विभाग से डॉ अनिल जैन ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।