देवास। सोशल मीडिया पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो देवास जिले में वन विभाग के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है। खातेगांव की सब रेंज चंदपुरा के डिप्टी रेंजर कह रहे हैं कि 5 लाख बांटे तब जाकर खातेगांव रेंजर का चार्ज मिला।
डिप्टी रेंजर मानसिंह गौड़ कह रहे हैं कि या तो पैसा हो या तुम्हारी राजनीति में दम हो। मेरी सुनो मैंने खातेगांव रेंजर का चार्ज लिया तो नेतागिरी भरपेट लगाई। वन मंत्री से लेकर सब दूर 5 लाख बांट दिए। तब चार्ज मिला।30 बाय 50 का मकान सिंगल मंजिल था डबल कर दिया। गाड़ी नई कर दी।
इस मामले के संज्ञान आने के बाद डींगे हाकने बाले रेंजर मानसिंह गोड को निलंबित कर दिया गया हे।
जिला वनमंडल अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। प्रारंभिक जांच में डिप्टी रेंजर मानसिंह गौड़ को निलंबित कर दिया गया है। लेकिन मानसिंह गौड़ जो बातें कर रहे हैं वह 2021 की है जब उन्होंने खातेगांव रेंज के प्रभारी का चार्ज लिया था।वीडियो के मुताबिक उन्होंने यह चार्ज राजनीति और पैसे के दम पर लिया था।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।