Let’s travel together.

चुनावी व्यवस्था में 145 पिंक बूथों पर तैनात रहेंगी महिलाएं, महिलाओं में दिखा उत्साह

0 102

 

– शिवपुरी जिले में बनाए गए हैं 145 पिंक बूथ

– महिलाएं बोली-हमें किसी तरह की कोई घबराहट नहीं है

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर गुरुवार को मतदान कर्मियों को सामग्री का वितरण कर दलों को रवाना किया गया। इस दौरान शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों पर 145 पिंक बूथ बनाए गए हैं जिन पर महिलाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शिवपुरी शहर में 75 पिंकी बूथ बनाए गए हैं। इन पिंक बूथों पर तैनात होने वाली सभी महिला कर्मचारी मतदान कराने में अपनी भूमिका निभाएंगी।

महिला मतदान कर्मियों में दिखा खासा उत्साह –

शिवपुरी के पीजी कॉलेज से मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान पिंक बूथ पर तैनात होने वाली महिला मतदान कर्मियों में खासा उत्साह देखा गया। इन महिला मतदान कर्मियों से जब बात की तो उन्होंने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी मिली है हम उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। हमें किसी तरह की कोई घबराहट नहीं है। लोकतंत्र की भागीदारी में हम महिला मतदान कर्मी हर भूमिका के लिए तैयार हैं। शिवपुरी जिले में पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इन विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

सामान्य प्रेक्षक ने लिया वितरण व्यवस्था का जायजा-

शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान दल अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। गुरुवार को सुबह से ही विधानसभा स्तर पर मतदान दलों को सामग्री वितरण की जा रही है। सामग्री लेकर मतदान दल अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो रहे हैं। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक रिपुदमन सिंह ढिल्लन पीजी कॉलेज में सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। यहां पर उन्होंने सामग्री वितरण व्यवस्था को देखा और आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811