Let’s travel together.

सड़क मार्ग के इंतजार में खबेना टोला:विकास की राह देख रहे शहर से 14 किमी दूर के ग्रामीण

0 355

खटिया पर ले जाना पड़ता है बीमारों को

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह शहर से लगभग 14 किमी दूर दमोह विधानसभा के अंतर्गत करीब 150 की आबादी वाले खबेना टोला तक पहुंचने के लिए डेढ़ किमी तक आज भी पगडंडी ही सहारा है जो शायद एक साल पहले ही बनाई गई है, जिससे ग्रामीणों को पैदल मार्ग तो मिला है, परंतु यहां तक पहुंचने के लिए दो पहिया वाहन चालकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है क्योंकि यह रास्ता भी ऊबड़ खाबड़ है।

आश्चर्य यह है कि इसे अब तक ठीक नहीं किया गया। यहां एक प्राथमिक विद्यालय भी दिखाई देता है जिसके छत पर लगा सीमेंट – रेत का मिश्रण गिर चुका है और लोहे की जालियां दिखाई देने लगी है जो कभी भी गिर सकती है और इसी हालत में छात्र यहां अध्ययन करते है। पानी के लिए अभी तक हैंडपंप ही इनका सहारा है।

यहां के स्थानीय निवासी कमलेश,जय सिंह,राम सिंह,भारत ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यहां तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग नहीं है पहले निकट की पहाड़ी के किनारे से होकर मुख्य सड़क तक पहुंचते थे,बारिश के मौसम में बहुत दिक्कत होती थी। पिछले साल एक पगडंडी बनाई गई है पर वह भी स्थाई समाधान नहीं है अगर यहां कोई बीमार हो जाए तो उसे खटिया पर ले जाना पड़ता है क्योंकि चार पहिया वाहन यहां नहीं आ सकता। चुनाव के समय तो प्रचार के लिए लोग आते है पर समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811