– एक दर्जन से अधिक लोगों ने पथराव कर दिया
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव की इस घटना में भाजपा प्रत्याशी के कुछ समर्थक घायल हुए हैं।

इसके अतिरिक्त करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों को नुक्सान पहुंचा है। यहां पथराव हुआ है वह गांव शिवपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह कक्काजू का गृहग्राम है।