Let’s travel together.

विधायक सुदेश राय के पक्ष में सीएम बुधवार को करेंगे विशाल जनसभा

0 140

भाजपा प्रत्याशी विधायक सुदेश राय ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा
अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुदेश राय ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस मौके पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शांति और सद्भाव की बात करता है। पिछले दस सालों में क्षेत्र में विकास के कार्य हुए है और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आशीर्वाद से क्षेत्र की सभी बुनियादी समस्याओं का आवश्यकता अनुसार निराकरण हुआ है। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों का बखूबी ध्यान दिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक श्री राय के पक्ष में श्यामपुर में बस स्टैंड के पास मेन रोड क्षेत्र में शाम सात बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।


मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी विधायक श्री राय के साथ उत्साह से भरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सीहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खाईखेड़ा, रसुलपुरा, अहमदपुर, सलेहपुर, बरखेड़ा हसन, काकूखेड़ी, सांकला, चरनाल, सुल्तानपुरा और अरनिया आदि में जनसंपर्क किया।

इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा हैं। भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो रहा है एवं विश्व पटल पर देश का डंका बज रहा है। विधायक श्री राय ने कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान और उनका दुख-दर्द सुनना हमारी पहली प्राथमिकता है। भाजपा प्रत्याशी विधायक श्री राय ने अपने जनसंपर्क में कहा कि कई नेता आए और गए किसी ने बहनों की जिंदगी बदलने की कोशिश नहीं की। हमारे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियों को लखपति बनाने का काम किया है। बेटियां बोझ न बने इसके लिए हम मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चलाई और उसके बाद महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना आदि चल रही है। जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811