Let’s travel together.

ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

0 76

-रस्साकसी प्रतियोगिता के अलावा नृत्य,नाटक गीत और दीप जलाकर मतदाताओं को किया जागरूक

– मतदाता जागरूकता अभियान जारी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिले में स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह से जुड़ी हुई महिलाएं भी अपने-अपने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर रही हैं।
मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक डॉ अरविंद भार्गव ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप अभियान के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत में समूह की महिलाओं द्वारा लगातार जागरूकता गतिविधि आयोजित की जा रही हैं। जिसमें महिलाओं की टीम बनाकर रस्साकसी प्रतियोगिता, दीप जलाकर के मतदाताओं को जागरूक करने सहित नृत्य, नाटक, गीत के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है और आने वाली 17 नवंबर को वोट डालने की अपील की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुराना हबीबगंज अंडरब्रिज के बाद बदली यातायात व्यवस्था, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढा विवाद     |     नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से बसों की हड़ताल     |     दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगा म.प्र.पटवारी संघ     |     इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा — पं संदीप ज्योतिषी     |     रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811