रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
भोजपुर विधानसभा 141 चुनाव 2023 में भाजपा ने सुरेंद्र पटवा तो कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को मैदान में उतारा है।वही भाजपा विकास को लेकर चुनाव लड़ रही है।तो वही कांग्रेस विकास को खोखला बता रही है।भाजपा ने 5 वी बार सुरेंद्र पटवा को प्रत्याशी बनाया है। और सुरेंद्र पटवा ने भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का विश्वास भी जीता है।3 बार भारी बहुमत से जीत दर्ज की है।

पर इस बार सुरेंद्र पटवा की जीत इतनी आसान नहीं दिख रही है।एंटी इनकंबेंसी सहित स्थानीय नेता और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास न होने की वजह से विरोध देखने को मिल रहा है।विगत दिनों ग्रामीणों ने काले झंडे लगाए थे।तो वही कर्ज को लेकर एक भाजपा के कार्यकर्ता विजेंद्र गुर्जर ने तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप भी लगाए थे।जिससे पूरे भोजपुर विधानसभा सहित प्रदेश स्तर के नेताओ में कर्ज की बात को लेकर बाजार गर्म दिखाई नजर आ रहा है।

तो वही इन सब चर्चाओं को लेकर कांग्रेस हमलावर होती दिखाई नजर आ रही है।कांग्रेस भोजपुर विधानसभा में विकास को झूठ का पुलिंदा महज बता रही है। हर सभा में सड़क पानी बिजली सहित अन्य सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों में न मिलने को लेकर मुद्दा बना रही है।वही भाजपा के दावे की जनता के बीच पोल खोल रहे है।की जो भाजपा जनता के बीच जाकर विकास के दावे कर रहे है।वो आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क पानी और बिजली तक नही पहुंचा पाए है।भाजपा विकास तो कांग्रेस भोजपुर विधानसभा में बदहाली को लेकर जनता के बीच जा रही है। दोनो ही दिग्गज नेता जनता से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते दिखाई नजर आ रहे है।भोजपुर विधानसभा की सीट भाजपा की परंपरागत सीटो में से एक है।यह भाजपा का गड़ कही जाती है। अब देखना दिलचस्व होगा की क्या राजकुमार पटेल सुरेंद्र पटवा के रमेश सिंह लगा पाते हैं या फिर एक बार फिर सुरेंद्र पटवा भारी बहुमत से जीत दर्ज करते हैं।