Let’s travel together.

जंगलों, पठारों व नदी किनारे चलती भट्टियों से बड़ी मात्रा में हाथभट्टी मदिरा एवं महुआ लाहन बरामद

0 61

विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आबकारी विभाग जिला भोपाल एवं रायसेन की संयुक्त कार्यवाही

भोपाल। उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता भोपाल श्री अजय शर्मा के निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल श्री दीपम रायचुरा एवं सहायक आबकारी आयुक्त रायसेन श्रीमती वंदना पांडे के मार्गदर्शन में आबकारी कन्ट्रोलर भोपाल श्री राजेन्द्र जैन के नेतृत्व में गठित संयुक्त आबकारी टीम द्वारा तड़के 5 बजे भोपाल एवं रायसेन जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम झिरी, बहेड़ा, नसखेड़ा,जोहरिया टपरा, बोदाखो ,ढोली ऊमर, कजलीखेड़ा के अंदरूनी क्षेत्रों में जंगलो, पठारों व नदी/नालों किनारे में छापामार कार्यवाही की गई, जिसमे गहरे गड्डों में गड़ी प्लास्टिक की टंकियों में गलाकर रखा गया महुआ लाहन एवं गरम चलती भट्टी मिली ।

आरोपी संयुक्त टीम को देखकर अपना महुआ लाहन एवं हाथ भट्टी शराब मौके पर छोड़कर ऊपर घने जंगलों के पहाड़ी क्षेत्रों में भाग गए। जिसमें एक आरोपी कैलाश निवासी झिरी को आबकारी स्टॉफ ने धर दबोचा। नदी के किनारों की गीली जमीन मैं गड़े प्लास्टिक के डब्बे निकलाने मैं आबकारी स्टॉफ को काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी ।संयुक्त टीम द्वारा मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क,च के अंतर्गत कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए । जिसमें 443 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब एवं 4772 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया ।जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 30 हजार है।

आज की महत्वपूर्ण कार्यवाहियों में भोपाल एवं रायसेन जिले के सहायक जिला आबकारी अधिकारी , आबकारी उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षक, आरक्षक एवं नगर सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।
श्री रायचुरा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन की आचार संहिता में अवैध मदिरा के विरुद्ध इस तरह की बड़ी व कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811