सायंकाल सतलापुर बाजार में विभा पटेल ने नुक्कड़ सभा
मंडीदीप रायसेन।कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल का चुनावी प्रचार निरंतर जोर पकड़ता जा रहा है।
एक ओर उनकी बिटिया श्रीमती श्रेया पटेल पोंदा निरंतर जन सम्पर्क कर जनता से अपने पिता के पक्ष में मतदान की अपील कर रहीं हैं..जनता से उन्हें ढेर प्यार और भरोसा मिल रहा है।

वहीं दूसरी ओर उनकी भाभी भोपाल की पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल ने सतलापुर बाजार में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर कमलनाथ के वचन पत्र को जनता जनार्दन के समक्ष रखा।।
सभा को पवित्र कौर, प्रदोष गुप्ता, लकी तिवारी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
जन संपर्क में प्रमुख रूप सेसुनील मालवीय, रमेश अजमेरा,राजकुमार ,केवल राम कुल्हार, दिनेश मीना,निशा सिंह,कविता लोहवंशी ,सहित अनेक कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।।