Let’s travel together.

जनता के आशीर्वाद से फिर भाजपा की सरकार बनेगी और जनकल्याण की धारा निरंतर बहती रहेगी-भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय

0 26

अनुराग शर्मा सीहोर

भाजपा प्रत्याशी विधायक सुदेश राय ने बुधवार को अपने जनसंपर्क की शुरूआत शहर के भोपाल नाके से की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा नेता सन्नी महाजन सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने शहर के वार्ड क्रमांक आठ, वार्ड क्रमांक छह, वार्ड क्रमांक पांच और चार सहित अन्य वार्ड में जनसंपर्क करते हुए जनता का आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपने विधायक श्री राय का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

अपने जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी विधायक श्री राय ने कहा कि शहर का विकास तेजी से किया जा रहा है। दस सालों में शहर की तस्वीर में बदलाव दिखाई दे रहा है। हर वार्ड में हमारी भाजपा की परिषद ने जो विकास कार्य किए है। मैं अपने संकल्प को दोहराता हूं कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहा कि इस बार की सौ फीसदी गारंटी है। भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जो काम दूसरी सरकारें 60 साल में नहीं कर सकीं वो काम भाजपा सरकार ने कर दिखाया। देश के पीएम श्री मोदी और प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए दर्जनों लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। संपूर्ण मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है। हमारी सरकार के विकास कार्यों के दम पर हम चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने जा रहे हैं। जनता के आशीर्वाद से जनकल्याण की धारा क्षेत्र में निरंतर बहती रहेगी।
शहर हो रहा महानगर की तरह विकसित
बुधवार को भाजपा प्रत्याशी विधायक श्री राय के समर्थन में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पूरे उत्साह के साथ शहरवासियों के मध्य पहुंचकर आशीर्वाद लिया। शहर में भाजपा प्रत्याशी श्री राय को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। नगर में जनसंपर्क के दौरान शहरवासी अपने घरो से निकलकर श्री राय का जगह-जगह स्वागत कर रहे है एवं उनके द्वारा किए गए विकास कार्यो और आमजन को की गई मदद की सराहना कर उन्हें आशीर्वाद दे रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसपी के निर्देश पर ट्राफिक पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों को दी समझाइश     |     रामलीला गेट के टाइल्स गिरे,बड़ा हादसा टला,राहगीर बाल बाल बचे     |     सड़क के घटिया निर्माण पर नागरिकों ने जताई नाराजगी ठेकेदार पर कार्रवाई न होने से आक्रोश     |     श्रम निष्ठा कल्याणी का भाव से अपने जीवन में परिवर्तन लाए- उत्तम सिंह कुशवाह     |     सर्व स्वर्णकार सोनी समाज रायसेन की 140 सदस्यो बाली कार्यकारिणी घोषित, परिवार परामर्श मंडल का भी गठन     |     मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने किया रायसेन एस पी का आभार व्यक्त     |     त्योहारों के मद्देनजर रायसेन आबकारी की अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत कार्यवाही     |     बुदनी उपचुनाव में आज से शुरू होगा घमासान, भरे जाएंगे नामांकन     |     शरद पूर्णिमा पर मंदिर में ठाकुर जी को भोग लगाकर बांटी गई खीर     |     दीवानगंज तालाब सहित आसपास के तालाबो में लगा गंदगी का अंबार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811