यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
बरेली–उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव का माहौल गर्माया जा रहा है अभी विधानसभा 140मे भाजपा ओर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने ही नामांकन जमा किये है ओर दोनों ही दलों के उम्मीदवार क्षेत्र में बरेली, उदयपुरा,खरगोन, देवरी,भारकच्छ में कार्यालयों का शुभारंभ कर रहे हैं इसी तारतम्य में कांग्रेस के उम्मीदवार देवेन्द्र पटेल ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले भारकच्छ में एक वयोवृद्ध व्यक्ति से कार्यालय का फीता कटवा कर शुभारंभ किया ।

इस शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित मतदाता काफी उत्साहित दिखे उम्मीदवार देवेन्द्र पटेल ने कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर संवोधित करतें हुये उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र को अपना परिवार वताया ओर भाजपा सरकार पर तीखे कटाक्ष करते हुए भाजपा को संविधान विरोधी बताते हुए देश-प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार,लचर कानून व्यवस्था,वढ रही वेरोजगारी, किसानो के साथ अत्याचार आदि पर सवाल खड़े किए।