Let’s travel together.
nagar parisad bareli

राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा की है – रमेश सक्सेना

0 52

अनुराग शर्मा सीहोर

शुक्रवार को पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश सक्सेना ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को बढावा दिया है विभागों के यह हाल हैं कि बिना पैसे के अधिकारी-कर्मचारी कोई काम नहीं करते। बेरोजगारी से युवा त्रस्त है, लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में उद्योग नहीं है। इस दिशा में भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया। वह तो अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में लगे हैं। जनता की समस्याओं और दुख-दर्द से उन्हें कोई लेना देना नहीं।
श्री सक्सेना ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि यह चुनाव कांग्रेस और कमलनाथ के चेहरे पर लडा जाएगा। कहा कि क्षेत्र में मैंने जितना विकास किया है किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं किया। सहकारिता के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को रोजगार दिया है। हमारी लडाई धन बल वालों से है। मैंने राजनीति में रहकर पैसा नहीं कमाया, उद्योग धंधे स्थापित नहीं किए।राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा की है
श्री सक्सेना ने कहा कि मैंने लोगों की सेवा के लिए राजनीति को चुना। राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा की है। आमजन के अधिकारों की लडाई लडी। गरीब, जरूरतमंदों को न्याय दिलाया। आमजन के लिए संघर्ष किया और हमेशा करता रहूंगा। भेदभाव की राजनीति नहीं की है। कहा कि विधायकी काल में कभी सीएम शिवराज सिंह चौहान से नहीं बनी, क्यो कि वह सारे उद्योग बुधनी क्षेत्र में ले गए।
कमलनाथ लाएंगे क्षेत्र में बडे उद्योग उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग परेशान है, लोगों ने बदलाव का मन बना है, आज सीहोर विधानसभा में कोई उद्योग नहीं, बडे कारखाने नहीं है इसकी जिम्मेवार भाजपा है। कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, क्षेत्र में बडे उद्योग धंधे स्थापित किए जाएंगे। युवाओं का रोजगार का सपना साकार होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811