रायसेन ।जिले के उदयपुरा में विजयदशमी पर्व निकलने वाले अखाड़े के दौरान एक हादसा हो गया। रावण दहन के कार्यक्रम में अखाड़ें प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान डीजल से भारी बोतल में अचानक आग लग गई। जिससे आग का गुब्बारा निकाला। इस घटना में करतब दिखा रहा एक युवक झुलस गया।

इस दौरान आग से झुलसे युवक कुसाग्र पवैया को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल एम्स में रेफर कर दिया गया है। घटना मंगलवार देर रात की है। घटना के बाद रावण दहन का कार्यक्रम कुछ देर के लिए रोक दिया गया था ।