Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कांग्रेस के सर्वे से नेता नाराज, सर्वे पर उठाए सवाल

0 60

– कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता का कहना है कि शिवपुरी और पिछोर में कांग्रेस द्वारा जो टिकट दिए गए हैं वह किस सर्वे के आधार पर दिए गए हैं

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट आवंटन के बाद कांग्रेस में नाराजगी का माहौल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी नाराजगी के बीच शिवपुरी के कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के सर्वे पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता का कहना है कि शिवपुरी और पिछोर में कांग्रेस द्वारा जो टिकट दिए गए हैं वह किस सर्वे के आधार पर दिए गए हैं। इसका खुलासा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को करना चाहिए। गौरतलब है कि शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता केपी सिंह और पिछोर विधानसभा सीट से नई नवेले कांग्रेसी अरविंद लोधी को टिकट दिया गया है। इन दोनों कांग्रेसी नेताओं के नाम इन विधानसभा सीट से दूर-दूर तक नहीं थे लेकिन अचानक कांग्रेस की सूची में इन दोनों नेताओं के नाम आए। जबकि शिवपुरी विधानसभा सीट से भाजपा छोड़ने वाले वीरेंद्र रघुवंशी का नाम और इसके अलावा स्वयं राकेश गुप्ता का नाम भी चल रहा था। राकेश गुप्ता पूर्व में भाजपा में थे और सिंधिया समर्थक नेता के तौर पर माने जाते थे। टिकट की आस में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था लेकिन राकेश गुप्ता को भी अब कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। उनके द्वारा उठाए गए सर्वे के सवाल से अब कांग्रेस की आपसी गुटबाजी सामने आ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811