Let’s travel together.

समग्र ब्राह्मण परिषद् द्वारा देवी जस गीत प्रतियोगिता का आयोजन

0 65

 

सुरेंद्र जैन रायपुर

ब्राह्मण सामाजिक संस्था समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आज पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन मंदिर श्री महामाया देवी मंदिर के सत्संग भवन में एक दिवसीय “देवी जस गीत प्रतियोगिता” का आयोजन किया.
इस कार्यक्रम का प्रारंभ श्री मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्री व्यासनाराण तिवारी एवं कोषाध्यक्ष श्री विजयशंकर अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर महामाया देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया, उसके बाद इस आयोजन के लिये पंजीकृत जस मंडलियों द्वारा मां दुर्गा के विभिन्न रुपों पर आधारित जस गीत प्रस्तुत किया गया. इस आयोजन में कल्पना मानस मंडली, डोंगरगाव राजनांदगांव, जय मां चामुंडा बालिका सेवा एवं फाग मंडली, जेल कालोनी रायपुर, ओम रामायण जस भजन महिला मंडली, पुराना चंगोराभाठा रायपुर, जय मां भवानी महिला जस मानस एवं भजन मंडली, न्यू चंगोराभाठा रायपुर, जागृति महिला मंडल, पुरानी बस्ती रायपुर, साधना महिला मंडल, सुंदर नगर रायपुर, राधा रानी ‌महिला मंडल, आरंग, मां की शक्ति मां की भक्ति मंडली, रायपुर, राधा रानी ग्रुप, अमलीडीह रायपुर, सरोज देवी संगीत विद्यालय, अमलीडीह रायपुर, शिव परिवार, सुंदर नगर रायपुर, श्री नारायणी महिला मंडल समिति रायपुरा, श्री आदिशक्ति शीतला माता जस सेवा मंडली, पुराना चंगोराभाठा रायपुर आदि 13 जस मंडली प्रतिभागियों के रुप में अपनी प्रस्तुति दी. इस प्रतियोगिता के निर्णायक के रुप में पं.निर्मल रिछारिया, पं.रत्नेश तिवारी, पं.संजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे.
कार्यक्रम में मंच संचालन डा.श्रीमती आरती उपाध्याय द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में श्रीमती प्रमिला तिवारी, पं.शैलेन्द्र रिछारिया, श्रीमती पद्मा दीवान, श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती खुशबू शर्मा, पं.विवेक दुबे, पं.दीपक शुक्ला, पं.गौरव मिश्रा एवं डा.भावेश शुक्ला “पराशर” का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811