विदिशा। थाना कोतवाली पुलिस ने सिंधी कालोनी की एक महिला के साथ माधव उधान के पास हुई लूट के आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त कर ली हे।पुलिस ने आरोपी के पास से लूट के चार सोने के गुरिए कीमती 15 हजार भी जप्त कर लिए हे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली अंतर्गत फरियादी राज नारायण शर्मा पिता प्रभुदयाल शर्मा निवासी सिंधी कालोनी विदिशा की पत्नी की सोने के मंगलसूत्र का पेंडिल एवं चार गुरिया अज्ञात आरोपी द्वारा छीन कर ले गया था जो रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
जिस पर पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री दीपक शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह को टीम गठित कर टीम को पतारासी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर रेल्वे स्टेशन माल गोदाम के पास से आरोपी योगेश पंथी को मंगलसूत्र के 04 गुरिया सहित गिरफ्तार किया गया है जिससे सोने की चार गुरिया जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।जप्त सोने के गुरिओ की कीमत 15 हजार रुपए हे। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है एवं पूर्व में भी लूट की घटना कर चुका है विवेचना जारी है ।
इस मामले में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, प्र.आर. सुनील दुबे, प्र.आर. महेन्द्र गौड़, आर. राजकुमार, सै. राजपाल , आर. धर्मेंद्र शर्मा की मुख्य भूमिका रही ।