Let’s travel together.

फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने चेकिंग के दौरान कार से तीन लाख छब्बीस हजार की राशि जप्त

0 127

कार चालक कोई विधीवत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील अंतर्गत थाना सुल्तानगंज क्षेत्र अंतर्गत फ्लाइंग स्क्वॉड टीम द्वारा चेकिंग के टवेरा कार से तीन लाख छब्बीस हजार रुपए की राशि जप्त की है।
विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद जहां क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है वहीं चेकिंग अभियान भी तेजी से एफएससी टीम द्वारा किया जा रहा है जिसके चलते रात्रि में फ्लाइंग स्क्वाड टू द्वारा चेकिंग के दौरान टवेरा गाड़ी से तीन लाख छब्बीस हजार की राशि जप्त की है। इसके बारे में संबंधित द्वारा कोई विधिवत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं।


‌ आपको बता दें कि फ्लाइंग स्क्वाड 2 में शामिल नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी और उपनिरीक्षक केशव शर्मा द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। सुल्तानगंज के करीब मनीष जैन पुत्र शील चंद्र जैन निवासी विश्वभारती स्कूल के पास तुलसीनगर वार्ड सागर टवेरा कार क्रमांक MP 15 बीए 0757 से सागर से सिलवानी जारहे थे। फ्लाइंग स्क्वाड टीम के द्वारा चेकिंग करने पर कार की तलाशी में तीन ज्ञलाख छब्बीस हजार रुपए की राशि मिलने पर मनीष जैन से पूछताछ की गई लेकिन वह राशि के संबंध में कोई विधिवत रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पाए जिससे उक्त राशि को जब्त किया जाकर कार्रवाई की गई है।जप्त की गई नगदी की जानकारी जिला भनिर्वाचन एवं रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के साथ ही डिस्ट्रिक्ट ग्रीवेंस कमेटी दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |     शासकीय बम्होरी वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ     |     मुख्यमंत्री का कार्यक्रम ओर आईडीबीआई घोटाला के पीड़ितों का आंदोलन पुलिस प्रशासन सजग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811