सुल्तानपुर रायसेन। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धर पकड़ हेतु अभियान को गंभीरता से लेकर पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकास कुमार सहवाल के कौशल निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री कमलेश कुमार खरपू से एवं एसडीओपी बाड़ी श्रीमती अदिति दी सक्सेना के मार्गदर्शन में द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सराठे के नेतृत्व में थाना सुल्तानपुर में अवैध मादक गांजा रखे आरोपी को पक्ड़ा।

थाना सुल्तानपुर में सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम उड़दमऊ क्वार्टर मैं एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है सूचना प्राप्त होने पर छावनी महेश अग्निहोत्री प्रधान आरक्षण 531 प्रताप सिंह राजपूत आरक्षण 655 अजय यादव आरक्षण चालक 117 प्रेम सिंह राजपूत के साथ में एनडीपीएस एक्ट की विवेचना सामग्री के साथ मौके पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विमल कुमार जोशी पिता बृजमोहन जोशी उम्र 32 साल शिवानी ग्राम खापा खेड़ा चौकी सानिया थाना पिपरिया जिला नर्मदा पुर एम का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ गंज करीब 2 किलो 200 ग्राम कीमती लगभग 22000 रुपए का एवं एक मोबाइल तथा 450 रुपए नगदी मिले जो गांव के समक्ष विधि वध कार्यवाही कर जप्त किया गया एवं आरोपी विमल कुमार जोशी पिता बृजमोहन जोशी उम्र 32 साल निवासी ग्राम खापा खेड़ा चौकी साड़ियां थाना पिपरिया जिला नर्मदा पुर का प्रत्यय धारा 8/20 एमडीसीपीएस एक्ट का दंडनीय पाया जाने से गिरफ्तार किया गया आरोपी विमल कुमार जोशी पिता बृजमोहन जोशी उम्र 32 साल निवासी ग्राम खपाखेड़ा चौकी साड़ियां थाना पिपरिया जिला नर्मदा पुर को न्यायालय पेश किया गया है मामले में निरीक्षक रंजीत सराठे सहायक उप निरीक्षक महेश अग्निहोत्री प्रधान आरक्षक 531 प्रताप सिंह राजपूत आरक्षक 655 अजय यादव और 117 प्रेम सिंह राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा टीम को पुरस्कार करने की घोषणा की है