रायसेन।शासकीय उत्कृष्टविद्यालय रायसेन में जिलास्तरीय कालिदास समारोह का आयोजन किया गया जिसमें साँची,गैरतगंज, उदयपुरा, सिलवानी, ओबेदुल्लागंज, तथा बाड़ी विकास खण्ड से छात्र छात्राएं संस्कृत शिक्षकों सहित सम्मलित हुए।छात्र- छात्राओं ने श्लोक गायन,चित्रकला एवं नृत्यनाटिका तीन विधाओं की प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री स्वाति चौहान प्राचार्या शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायसेन से जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री राजेश जी यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए,एवं सरस्वती जी का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

चित्रकला में वरिष्ठ वर्ग से संजना मर्सकोले प्रथम स्थान,ऋषिका वारिवा, सी एम राइज सिलवानी तथा मोहिंनी धाकड़ उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन से द्वितीय, कुमारी जोया अहमद तृतीय स्थान पर उदयपुरा से रहे।कनिष्ठ वर्ग में आदर्श जाटव सी एम राइज सिलवानी प्रथम स्थान पर रहे। श्लोक गायन में कनिष्ठ वर्ग से यूपेश पुरी सिलवानी प्रथम,कु.रेशमी कुशवाहा शा.मा शाला मेंदुआ द्वितीय, स्थान पर रहे।

श्लोक गायन वरिष्ठ वर्ग में स्मिता स्थापक सी एम राइज उदयपुरा प्रथम स्थान पर वेदांशी शर्मा सी एम राइज सिलवानी द्वितीय, वंश शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंजतृतीय स्थान पर रहे। नृत्य नाटिका में प्रथम स्थान पर सी एम राइज गैरतगंज, तथा द्वितीय स्थान पर सी एम राइज ओबेदुल्लागंज के छात्र छात्राएं रहे।शिक्षक गणों में सिलवानी सिलवानी से श्री नियम जैन, गैरतगंज से श्री कमलेश व्यास,उदयपुरा से श्रीमती साधना विश्नोई, साँची से श्री मोहन सिंह भदौरिया, ओबेदुल्लागंज से श्री शिवशंकर तिवारी, बाड़ी से श्री रमाकांत दुबे उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन ब्रजभूषण तिवारी ने संस्कृत माध्यम से किया।