Let’s travel together.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, भोपाल में आँचलिक स्तर की अखिल भारतीय हिन्दी गीत गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0 108

भोपाल।सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय, भोपाल में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “अखिल भारतीय हिन्दी गीत गायन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया.
मुख्य अतिथि के रूप में उप अंचल प्रमुख प्रमोद मिश्रा तथा भोपाल क्षेत्र प्रमुख बी आर रामकृष्ण नायक उपस्थित थे।


यह भी प्रासंगिक है कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भारत सरकार की राजभाषा नीति का कार्यान्वयन उत्कृष्टता के साथ इस प्रकार किया जा रहा है ताकि हिंदी भाषा का प्रसार बढ़े और राजभाषा की समृद्धि सुनिश्चित हो सके. भोपाल नगर की सुप्रसिद्ध गायिका और संगीत प्रशिक्षक सुश्री पूर्वी फणनीस एवं सुश्री प्राची ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निवर्हन किया
इस प्रतियोगिता में भोपाल अंचलाधीन ग्वालियर, सागर, इन्दौर, रतलाम, जबलपुर, अंबिकापुर, होशंगाबाद, रायपुर और छिंदवाड़ा क्षेत्रों के प्रथम विजेताओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सागर क्षेत्र के श्री अभिषेक सौरभ, द्वितीय स्थान पर भोपाल क्षेत्र के देवांशु जैसवाल तथा तृतीय स्थान पर रतलाम क्षेत्र की सुश्री कोमल उमरेटिया रहीं. इसके अलावा जबलपुर क्षेत्र के श्री प्रशांत मलिक और होशंगाबाद क्षेत्र के श्री दिनेश सेन को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. भोपाल अंचल के प्रतियोगिता से पूर्व आंचलिक कार्यालय भोपाल की हिन्दी गीत गायन की स्पर्द्धा रखी गई जिसमें सर्वोत्कृष्ट स्थान सहायक महाप्रबंधक श्री एस वेंकटरमन को प्राप्त हुआ.

अन्य प्रतिभागियों में श्री पंकज कुमार, सुश्री दीपा शुक्ला, श्री राघवेन्द्र तोमर, श्री शशांक बंसकार, श्रीरामाशंकर तथा श्री विजय बंका की उल्लेखनीय सहभागिता रही. कार्यक्रम की संचालन व्यवस्था का दायित्व आंचलिक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) श्री राजीव तिवारी, क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक श्री सुनील सोन्हिया तथा क्षेत्रीय कार्यालय की राजभाषा अधिकारी सुश्री सोनिका कंधारी का रहा. प्रतियोगिता के उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्मिक उपस्थित हुए तथा सुनियोजित कार्यक्रम की मुक्तकंठ से सराहना की.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811