Let’s travel together.

भाजपा प्रत्याशियों की चोथी सूची जारी,सांची से डॉ प्रभूराम चौधरी,सिलवानी से रामपालसिंह

0 632

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। वहीं इस लिस्ट में जो देखने लायक बात है यह है कि इसमें 57 नामों में से अधिकतर नाम उन उम्मीदवारों के हैं जो वर्तमान मध्य प्रदेश कैबिनेट में मंत्री हैं।

इस सूची में अटेर से अरविंद सिंह भदोरिया, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाहा, ग्वालियर से प्रद्युमन सिंह तोमर, खुरई से भूपेंद्र सिंह, सुर्खी से गोविंद सिंह राजपूत, रहली से गोपाल भार्गव और दतिया से एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा के नाम पर मोहर लगाई है। इसके अलावा लिस्ट में गिरीश गौतम, विश्वास सारंग और शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल है। रायसेन जिले के सांची विधानसभा क्षेत्र से डॉ प्रभुराम चौधरी, तो वहीं सिलवानी विधानसभा से पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत को उम्मीदवार घोषित किया है।

अटेर से अरविंद सिंह भदोरिया, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाहा, ग्वालियर से प्रद्युमन सिंह तोमर, दतिया से नरोत्तम मिश्रा, खुरई से भूपेंद्र सिंह, सुर्खी से गोविंद सिंह राजपूत, रहली से गोपाल भार्गव, नरयावली से प्रदीप लारिया, सागर से शैलेंद्र जैन , खरगापुर से राहुल सिंह लोधी, मलहरा से प्रद्युमन सिंह लोधी, पन्ना से बृजेंद्र प्रताप सिंह, बघेलान से विक्रम सिंह, सिरमौर से दिव्यराज सिंह, मऊगंज से प्रदीप पटेल, देवतालाब से गिरीश गौतम, रीवा से राजेंद्र शुक्ल, चुरहट से शरदेंदु तिवारी, जयसिंह नगर से मनीष सिंह, जैतपुर से जयसिंह मरावी, अनूपपुर से बिसाहू लाल सिंह, मानपुर से मीना सिंह मांडवे, विजय राघवगढ़ से संजय सत्येंद्र पाठक, मुड़वारा से संदीप जायसवाल, पाटन से अजय विश्नोई, जबलपुर छावनी से अशोक रोहणी, पनागर से सुशील कुमार तिवारी, परसवाड़ा से रामकिशोर कांवरे, सिवनी से दिनेश राय, आमला से योगेश पंडाग्रे, हरदा से कमल पटेल, सोहागपुर से विजयपाल सिंह, सांची से प्रभु राम चौधरी, सिलवानी से रामपाल सिंह, सिरोंज से उमाकांत शर्मा, बैरसिया से विष्णु खत्री, नरेला से विश्वास सारंग, गोविंदपुर से कृष्णा गौर, हुजूर से रामेश्वर शर्मा, बुधनी से शिवराज सिंह चौहान, इछावर से करण सिंह वर्मा, सीहोर से सुदेश राय, देवास से गायत्री राजे पवांर, हाट पिपल्लया से मनोज चौधरी, खातेगांव से आशीष गोविंद शर्मा, हरसूद से विजय शाह, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, बदनावर से राजवर्धन सिंह दतीगांव, इंदौर 2 से रमेश मेंदोला, इंदौर 4 से मालिनी गौड़, सांवेर से तुलसी सिलावट, उज्जैन दक्षिण से मोहन यादव, रतलाम शहर से चैतन्य काश्यप, मंदसौर से यशपाल सिंह सिसोदिया, मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा, सावसरा से हरदीप सिंह डंग, और जावद से ओमप्रकाश सखलेचा को टिकट मिला है।

देखिये सूची –



Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811