हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन
सनातन धर्म सूर्य के समान सदैव रहने वाला धर्म है और जो यह सोचता है की सनातन को मिटा देंगे तो सनातन को मिटाने वाले स्वयं भस्म हो जाएंगे उनका अपना राजनीतिक विचार अलग हो सकता है लेकिन धर्म के प्रति किसी का दुस्साहस बर्दास्त नही दुस्साहस ना करें वर्ना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे उक्त बातें संतो ने अपने सम्मान के अवसर पर व्यक्त की ।

उज्जैन सदैव सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के उपरांत आज भी अपने सम्पूर्ण सामर्थ से अपने दायित्व का निर्वहन करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले संतों का उनके आश्रम में पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने संतों का सम्मान किया गया और आगामी 5 अक्टूबर 2023 को महाकाल लोक फेस 2 के लोकार्पण का आमंत्रण भी दिया उपरोक जानकारी देते हुए संत सम्मान समिति के प्रभारी जगदीश पांचाल ने बताया की महानागार भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में संतो का सम्मान कर अपना दायित्व निर्वहन किया ।

सम्मान समारोह के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति श्रीमति कलावती यादव ने भरतहरी गुफा के गादीपति पीर रामनाथ महाराज वाल्मीकि धाम के बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज,दत्तअखाड़ा के पीर सुंदरपुरी जी महाराज, राधे राधे बाबा, आचार्य शेखर जी महाराज,डॉ महंत रामेश्वरदास जी महाराज, महंत भगवानदास जी महाराज, स्वामीनारायण के आनंद जीवनदास स्वामी,हजारी हनुमान मंदिर के महंत कासीदास जी महाराज का सम्मान कर महाकल लोक के 2 फेस के लोकार्पण समारोह हेतु आमंत्रित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय अग्रवाल,विनोद बारबोटा,सुभाष डोडिया, पार्षद गब्बर भाटी,पंडित गिरीश शास्त्री,शानू मेहता,सुरेंद्र सांखला, सुरेंद्र यादव,अनिल धर्मे, विनिता शर्मा,विक्रम गोंदिया,पुरषोत्तम शर्मा, विकास मालवीय, अशोक कायत, राजेश पांचाल,आनंद सिंह खींची, पप्पू जाट,अनिल श्रीवास्तव, रामेश्वर गहलोत, धर्मेंद्र सोलंकी, तपेश माहेश्वरी उपस्थित थे।