देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
वैसे तो महिलाओं के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है जिससे महिलाएं सशक्त एवं समृद्ध तथा आत्म निर्भर बन सकें परंतु आज भी इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर गंदगी के बीच रोजी-रोटी तलाशती महिलाएं अक्सर दिखाई दे जाती है जिससे विदेशों में भी छवि धूमिल होती दिखाई देती है ।
जानकारी के अनुसार यह स्थल विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है यहां देश विदेश के पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है साथ ही इस स्थल पर अनेक विशिष्ट अति विशिष्ट लोग भी आते जाते रहते हैं बावजूद इस स्थल पर गंदगी में से रोजी रोटी तलाशती महिलाएं दिख जाती है । दूर दराज से आने वाली महिलाएं अपने कंधों पर बोरी टांगें गंदगी के बीच पन्नी खखूरती दिखाई देती है तथा इस गंदगी के बीच से रोजी रोटी तलाशती यहां वहां भटकती देखी जा सकती है जबकि केंद्र व राज्य सरकारें महिलाओं को सशक्त समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ महिलाओं का जीवन स्तर उठाने अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही है परन्तु इन महिलाओं तक या तो यह योजना पहुंच नहीं पा रही अथवा यह महिलाएं योजनाओं का लाभ भी उठा रही है तथा अपने इस व्यवसाय को छोड़ना नहीं चाह रही परन्तु इन महिलाओं के इस गंदगी से पन्नी बीनने की ओर न तो प्रशासन न ही शासन की नजर पहुंच पा रही है इससे देश विदेश में न केवल नगर की बल्कि देश की भी छवि पर बट्टा लगता दिखाई दे रहा है ।