देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
महिला विकास विभाग परियोजना सांची अंतर्गत एक सितंबर से तीस सितंबर तक परियोजना अंतर्गत आने वाली 333 आंगनबाड़ी केंद्रों पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रम को लेकर आज सांची जनपद पंचायत सभागार में राष्ट्रीय पोषण आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम सुपोषित भारत साक्षर भारत थीम के साथ मोटे अनाज द्वारा बनाए गए व्यंजन की प्रदर्शनी लगाई गई । परियोजना अधिकारी श्रीमती साधना राय द्वारा महिलाओं के मोटे अनाजकोंदो ज्वार बाजरा मक्का रागी के उपयोग व महत्व पर प्रकाश डाला गया साथ ही प्रत्येक घरों में किचन गार्डन बनाने के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केंद्रों उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के साथ गर्भवती धात्री महिलाओं ने भी हिस्सा लिया । इस अवसर पर विशेष रूप से पर्यवेक्षक श्रीमती लता गोहिया सुश्री आशा सिंह श्रीमती नीता अहिरवार भी उपस्थित थीं।