रायसेन। विकासखंड स्तरीय कालिदास समारोह शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन में सम्पन्न हुआ, जिसमें विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री सरदार सिंह पोर्तेमुख्य अतिथि के रूप में रहे।

विद्यालय प्राचार्य सुश्री स्वाति चौहान,श्री विनीत माहेश्वरी,श्री मोहन सिंह भदौरिया संस्कृत शिक्षक सुश्री रजनी गुप्ता, संस्कृत शिक्षिका, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,रायसेन उपस्थित थीं।कार्यक्रम का संचालन ब्रजभूषण तिवारी, प्राथमिक शिक्षक, शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंडोल द्वारा संस्कृत के माध्यम से किया गया।