देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
नगर परिषद सांची में विगत दिनों नगर में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य मंत्री से हितग्राहियों को पट्टे वितरित कर दिए गए तथा कुछ दिन बीतने के बाद प्रशासन द्वारा हितग्राहियों से पट्टे वापस ले लिए गए हैं अब बांटे गए पट्टे लेने हितग्राहियों को नगर परिषद के चक्कर काटने मजबूर होना पड़ रहा है ।
जानकारी के अनुसार नगर के अनेक भूमि हीन हितग्राहियों को आवासीय पट्टे वितरित करने एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था तब इस कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम सहित अनेक अतिथि शामिल हुए थे । इस कार्यक्रम में आवासीय भूमि हीनों को आवास हेतु पट्टे वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया था तथा इस कार्यक्रम में तमाम उन हितग्राहियों को भी आमंत्रित किया गया था जिन्हें आवासीय पट्टे वितरित किए जाने थे तब नप प्रशासन द्वारा आनन-फानन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी के हाथों पट्टे वितरित करवा दिए गए थे तब आवास हीनों को पट्टे मिलते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा । परन्तु क्या पता था कि कुछ ही दिनों में उनके हाथ में आये पट्टे वापस प्रशासन ले लेगा तथा नप प्रशासन द्वारा सभी हितग्राहियों से पट्टे वापस बुलवा लिए गए अब हितग्राहियों को वितरित किए पट्टे वापस लेने नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काटने मजबूर होना पड़ रहा है तब इन हितग्राहियों को कोई संतोषजनक उत्तर भी नहीं मिल पा रहा है । आवास हीनों को आनन-फानन में आवासीय पट्टे वितरित करवा कर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी सहित अतिथियों के सामने तथा जनता के सामने नप प्रशासन ने इन पट्टे वितरित करवा कर अपनी पीट थपथपाते हुए आवास हीनों को भी पट्टे देकर खुश कर दिया । बताया जाता है इस संबंध में पट्टों में कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी थी अब पट्टे वापस लेकर कार्यवाही चल रही है इन पट्टों की नगर में भी खूब चर्चा चल रही है आवास हीनों ने बताया कि हमें पट्टे देकर वापस बुलवा लिए है तथा कहा जा रहा है कि पट्टों की कार्यवाही चल रही है तब वितरण किए गए पट्टे वापस लेने से नप प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब कार्यवाही पूरी नहीं की गई थी तब पट्टे वितरित कार्यक्रम क्यों आयोजित किया गया । इसके पूर्व भी पीएम आवास वितरण में भी जिम्मेदारो द्वारा वसूली की चर्चा भी खूब चर्चित हुई थी तब लोगों को शंका हो रही है । तथा चर्चा भी खूब चर्चित हो रही है मंत्री जी से पट्टे वितरित करवा कर वापस लेना कहीं न कहीं शंका को जन्म दे रहा है । इस मामले में जब नप सीएमओ से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि पट्टों में कुछ खाना पूर्ति रह गई है जिसे पूरी करवाई जा रही है तथा यह खाना पूर्ति वरिष्ठ अधिकारियों को की जानी है जैसे ही पट्टों की खानापूर्ति पूरी हो जाएगी तब पट्टे वितरित करवा दिए जायेंगे । परन्तु यहां सवाल उठ रहे हैं कि जब पट्टे अधूरे थे तब वितरण क्यों करवाये गये ।जब वितरित किए गए तो वापस क्यों लिए गए कहीं न कहीं सवाल खड़े हो रहे हैं। तथा हितग्राहियों को पट्टे हासिल करने अब मशक्कत करनी पड़ रही है।