उदयपुरा रायसेन।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को केवट पिपलिया पहुंचकर पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह के मंझले भाई की तेरहवीं एवं गंगाजली पूजन में सम्मिलित हुए और शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश शासन में कृषि मंत्री कमल पटेल हेलीकॉप्टर से केवट पिपलिया पहुंचे।वहां पर श्री रामपाल सिंह के मंझले भाई स्व. श्री रुद्र प्रताप सिंह जी चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्ति की। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शोकाकुल परिवार विधायक श्री रामपाल सिंह एवं परिजनों के साथ बातचीत की और इस दुख की घड़ी में ढाढ़स बांधते हुए संबल प्रदान किया व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान सांसद रमाकांत भार्गव, सीहोर विधायक श्री सुदेश राय जी, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रवीकरण साहू, रायसेन संगठन प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल , रायसेन भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा कलेक्टर रायसेन अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में उदयपुरा, बाड़ी, बरेली एवं सिलवानी, बेगमगंज, सुल्तानगंज क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन