युवा कांग्रेस नेता शशांक सक्सेना ने ठोकी ताल, किसानों की बर्बाद फसलों के मुवावजे एवं बिजली बिल माफ़ करने की उठाई मांग
अनुराग शर्मा सीहोर
सीहोर विधानसभा से चार बार के पूर्व विधायक कद्दावर कांग्रेस नेता रमेश सक्सेना के पुत्र वार्ड क्रमांक 1 से जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना सीहोर विधानसभा से दावेदारी कर रहे है और कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ना चाह रहे है आज जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना ने ताल ठोकते हुए किसानों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौपा!
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना ने बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते ज्ञापन सोपते हुए मांग की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ज़ब 15 महीने विपक्ष मे थे तो 40 हजार रूपये हेक्टेयर देने की बात करते थे आज ज़ब किसानों की फसल बारिश नहीं होने के कारण बर्बाद हो चुकी है तो मुख्यमंत्री जी किसानों को 40 हजार रूपये हेक्टेयर मुवावजा देवें और केंद्र सरकार से बीमा राशि दिलवाये!

युवा नेता शशांक सक्सेना ने सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा की शिवराज सिंह सरकार ने लोगों से झूठ कहा की बिजली माफ़ किये जाएंगे लेकिन बिजली विभाग के पास सिर्फ बिलो को स्थगित करने के आदेश है!