Let’s travel together.

महिला के गलत इलाज पर मामला आया सामने,जिला अस्पताल की टीम ने एक घर से जप्त की काफी मात्रा में सरकारी दवाईयां और सिरिंज

0 387

 

धीरज जॉन्सन दमोह

दमोह शहर के फुटेरा वार्ड,कछियाना के समीप एक मकान से जिला अस्पताल की टीम द्वारा काफी मात्रा में दवाईयां और सिरिंज जप्त करने का मामला सामने आया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमला खरे नामक महिला जिसकी योग्यता एएनएम कोर्स होना भी बताया गया पर उसके प्रेक्टिस करने पर प्रश्न भी खड़े हुए और यहां सरकारी दवाईयां और सिरिंज भी पाई गई जिसे छुपाने का प्रयास भी किया गया, जिसकी जांच करने जिला अस्पताल की सीएमएचओ, ड्रग इंस्पेक्टर और स्टाफ के एक डॉक्टर और पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और सामग्री जप्त की गई।


एक जानकारी के अनुसार पिछले 22 अगस्त को गंभीर हालत में एक महिला जिला चिकित्सालय पहुंची थी जिसे जबलपुर रेफर किया गया था पीड़िता ने जबलपुर में बताया था कि दवाइया और गलत उपचार ऊक्त महिला द्वारा किया गया जिसकी सूचना दमोह प्रशासन तक पहुंची और स्वास्थ्य विभाग,पुलिस के साथ महिला के घर पहुंच गई थोड़ी सी सख्ती के बाद वहां से करीब चार बोरी दवाईयां और सिरिंज जप्त की गई जिसका प्रतिवेदन बनने के बाद प्रकरण भी दर्ज होने की संभावना हैं।


इस संबध में सीएमएचओ डॉ एस जे बैक का कहना था कि टीम लेकर आए है सरकारी दवाई पाई गई है तहकीकात कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811