Let’s travel together.

चंद्रयान के चंदा मामा पर लैंडिंग करते ही नगर में हुई जमकर आतिशबाजी,लगे जयकारे

0 77

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की सफलता तथा चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह छूते ही इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थली का भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा तथा जोरदार आतिशबाजी चलाते हुए सफलता पर जमकर जयकारे लगे ।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के लोगों की नजर भी चंद्र यान पर टिकी हुई थी तथा सभी लोग चंद्र यान की सफलता के लिए ईश्वर की तरफ टकटकी लगाए बैठे रहे जैसे ही चंद्र यान ने चंदा मामा की जमीन को छुआ तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा । चंद्रयान के लैंडिंग करते ही नगर में जोरदार आतिशबाजी चलाते हुए सफलता के जयकारों से नगर को गुंजायमान बना दिया दुनिया भर में भारत ने सबसे पहले चंद्रमा पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया । तथा सफलता पर लोग एक दूसरे को बधाई देते दिखाई दिये कुछ लोगों ने तो जमकर मिठाई खिलाकर भी खुशी मनाई । तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान की सफलता पर बधाई दी गई । लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा तथा देर-रात तक आतिशबाजी का दौर जारी रहा तथा जयकारे से गूंज सुनाई देती रही । लोगों को कहते सुना गया कि एक समय था जब हम चंदा मामा की कहानी सुनते रहते थे आज चंदा मामा कहानी आज सच साबित हो गई हम चंदा मामा पर पहुंच गए । इस सफलता के लिए नगर का हर व्यक्ति ईश्वर से सफलता के लिए प्रार्थना करते भी दिखाई दिए । तथा चंद्रमा पर तिरंगा लहरा उठा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811