जेसे हीं चंद्रयान नें की सफल लेंडिंग,खुशी से झूमे ग्रामीण
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
बालमपुर के पास स्थित करेरी बाबा के यहां बुधवार को दीवानगंज के ग्रामीण और भक्त जनों ने करेरी बाबा के यहां सुंदरकांड आरंभ किया जो शाम तक चलता रहा वहां पर उपस्थित कार्यकर्ता और ग्रामीण भक्तगणों ने चंद्रयान की सफलता के लिए वहां पर बने शिवजी मंदिर और हनुमान मंदिर में प्रार्थना की 23 अगस्त का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. शाम छह बजे चंद्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी स्कूलों में दिखाया गया. जैसे ही चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की, लोग खुशी से झूम उठे करेरी बाबा के यहां नजारा देखने लायक रहा. जिस घड़ी भारत ने इतिहास रचा, लोगों ने ताली बजाकर और भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारत अमर रहे जय करेरी बाबा,के उद्घोषों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और इस ऐतिहासिक पल को महसूस किया. इसके बाद लोग नाचते-झूमते नजर आए.

क्षेत के कई बच्चों ने अपने मोबाइल और टीवी पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा कार्यक्रम देखा गया, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस खास पल को देखा और सफल लैंडिंग होते ही वह खुशी से झूमते नजर आए. छात्रा सेजल साहू, निकिता लोधी , ने बताया कि 14 जुलाई को भारत ने चंद्रयान-3 लान्च किया था आज चंद्रमा पर इसकी सफल लैंडिंग हुई है. यह सभी देशवासियों के लिए गर्व करने वाला पल है.