Let’s travel together.

मध्यप्रदेश में भाजपा की लहर ही नहीं बल्कि तूफान चल रहा है-बोले सांची विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक

0 229

 

समूचे सांची विधानसभा क्षेत्र में एक सप्ताह रुक कर फीडबैक लेंगे पटना मध्य क्षेत्र के भाजपा विधायक अरुण कुमार सिन्हा

सीएल गौर, रायसेन 

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय हाईकमान की ओर से सांची विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षण करने एवं फीडबैक लेने के लिए देश के बिहार राज्य की राजधानी पटना मध्य क्षेत्र से भाजपा विधायक अरुण कुमार सिन्हा नियुक्त किए गए हैं । उन्होंने सोमवार को राजधानी भोपाल से आकर रायसेन जिला मुख्यालय स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर पार्टी उम्मीदवार के लिए फीडबैक लिया। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं सांची क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के प्रमुख समर्थक, भाजपा के जिला मंत्री बृजेश चतुर्वेदी के सांची रोड स्थित निवास पर विधायक श्री सिन्हा ने चर्चा करते हुए इस प्रतिनिधि को बताया कि मुझे भाजपा राष्ट्रीय हाईकमान द्वारा सांची विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक किया गया है जिसके तहत मैं यहां पूरे सांची विधानसभा क्षेत्र में एक सप्ताह रुककर भाजपा के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और इस क्षेत्र में निवास करने वाले विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा करूंगा उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में मुझे बेहद खुशी हो रही है यहां तो भाजपा के पक्ष में में जबरजस्त लहर चल रही है लहरी नहीं बल्कि भाजपा पक्ष में तूफान आया हुआ है भाजपा की ऐसी स्थिति मैंने और कहीं नहीं मध्यप्रदेश में आकर देखी है। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि सांची विधानसभा क्षेत्र में 132 मतदान केंद्र, और लगभग 50 शक्ति केंद्र और क्षेत्र में तीन लाख मतदाता निवास करते हैं । इसके अलावा सामाजिक स्तर से देखा जाए तो सांची विधानसभा क्षेत्र में लोधी समाज, कुर्मी समाज, यादव समाज, बघेल समाज, ब्राह्मण समाज, मीणा समाज, ठाकुर समाज के अलावा अनु जाति और जनजाति के मतदाता सहित अनेक समाज के लोग निवास करते हैं, समाज के प्रतिनिधियों से फीडबैक लिया जाएगा। इसके अलावा भाजपा के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख से चर्चा तथा भाजपा के बूथ प्रभारियों से भी रूबरू होकर चर्चा करेंगे, प्रत्येक बूथ में 20 लोगों से चर्चा कर फीडबैक लेंगे एवं 15 पन्ना प्रमुख से भी चर्चा करेंगे। उन्होंने चर्चा में बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बहुत सारी कार योजनाएं बनाकर मध्य प्रदेश की जनता को लाभ दिया गया है हमें भी क्षेत्र में आकर देखने को मिल रहा है निश्चित तौर पर मध्यप्रदेश में और इस क्षेत्र में भी भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। उल्लेखनीय है कि भाजपा राष्ट्रीय समिति द्वारा जिन भाजपा विधायक अरुण कुमार सिन्हा को सांची विधानसभा क्षेत्र के लिए फीडबैक लेने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, वह बिहार की राजधानी पटना मध्य कुमरार क्षेत्र से पांचवीं बार भाजपा के विधायक हैं। उनके साथ बिहार से ही सतीश गुप्ता जो की वार्ड काउंसलर हैं उनके साथ चल रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला मंत्री बृजेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता गिरजेश चतुर्वेदी, मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल एसोसियेसन के उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     |     आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 30 मार्च को     |     महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811