मेष राशि – अपने उग्र स्वभाव और जिद पर काबू रखना होगा. आप परिश्रमी बने रहेंगे. हालांकि परिश्रम का फल नहीं मिलने से आप निराश हो सकते हैं. आपका स्वास्थ्य खराब होने की भी आशंका बनी रहेगी. प्रवास की योजना बना रहे हैं, तो अभी समय आपके अनुकूल नहीं है. संतान की चिंता रहेगी. बगैर सोचे कुछ भी ना करें. सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी.
मिथुन राशि -दिन का आरंभ ही ताजगी से होगा. आपको किस्मत का साथ मिलेगा. विचारों में अस्थिरता की वजह से उलझन में आ सकते हैं. नए काम शुरू कर सकेंगे. मित्रों, सगे- सम्बंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे. भाग्य आपके साथ होने से आपको वित्तीय लाभ भी हो सकता है.
कर्क राशि – आप किसी बात से भयभीत रहेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव होने की आशंका है. आपका अभिमान किसी के दिल को ठेस पहुंचा सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें. विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे. खर्च अधिक हो सकता है. मन असंतुष्ट रहेगा. आपको किसी गलत काम में नहीं पड़ना चाहिए.
कन्या राशि – किसी चिंता में रह सकते हैं. किसी के साथ वाद-विवाद होने से आपका अपमान हो सकता है. अचानक खर्च आ सकता है. वैवाहिक जीवन में मतभेद होने की आशंका है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. आपके अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको परशानी हो सकती है.
तुला राशि – कोई शुभ फल की प्राप्ति होगी. हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा. मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा. कहीं बाहर घूमने- फिरने का मज़ा ले सकेंगे. परिवार में खुशी के पल बिताएंगे. संतान और पत्नी की तरफ से खुशी प्राप्त कर सकेंगे. व्यापार में वृद्धि होगी. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है.
मकर राशि – नकारात्मक विचारों से दूर रहें. कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए शांत स्वभाव से काम लेना पड़ेगा. भागीदारों के साथ मतभेद हो सकता है. अचानक प्रवास का योग है. उसमें पैसे खर्च होंगे. किसी तरह के नए संबंध बनाने से बचें. खान-पान में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है. सरकारी कामकाज अच्छी तरह पूरे हो सकेंगे. अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है
कुंभ राशि – आनंद- उत्साह से भरपूर रहेंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. काम में सफलता मिलेगी. उत्साह और उमंग होने से काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. किसी प्रिय व्यक्ति से मिल सकेंगे और रोमांस के पल बिता सकेंगे. कहीं पर्यटन का आयोजन होगा. समाज में सम्मान प्राप्त करेंगे. स्वादिष्ट भोजन, सुंदर वस्त्र पहनने का अवसर मिलेगा.