Let’s travel together.

नाराजगी ग्रामीणों नें दी चेतावनी,बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो 20 अगस्त को होगा चक्का जाम

0 138

 

पवन नामदेव नकतरा रायसेन

जनपद पंचायत सांची के अंतर्गत ग्राम चांदनगोड़ा मे बिजली समस्या को लेकर चार पंचायत के दस गांव के ग्रामीण एकत्र होकर बैठक रखी गई बैठक में विद्युत विभाग के खिलाफ निरंतर आ रही विद्युत समस्या को लेकर पंचनामा तैयार संबंधित ग्रामीण विद्युत विभाग कार्यालय एवं जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर समस्याओं से अवगत करा कर आवेदन सौपा। ग्राम वासियों सहित किसानों का कहना है कि सन 1985 के लगभग इस ग्रामीण आदिवासी बाहुल्य अंचल में विद्युतीकरण की सौगात मिली थी परंतु संबंधित विभाग द्वारा इस विद्युतीकरण में कोई नवीनीकरण नहीं किया गया आए दिन विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं विद्युत पोलों पर तार टूटकर खुले नजर आ रहे हैं सिपरेशन लाइन का इंतजार किया जा रहा है 24 घंटे में मात्र 5 घंटे बिजली बमुश्किल अस्थाई रूप से मिल रही है जिसका भी आना-जाना लगा रहता है। रात्रि के समय लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है स्थानीय विद्युत कर्मचारी समस्या को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि कई बार समस्या को लेकर आवेदन दे चुके हैं परंतु सुनने को कोई तैयार नहीं है खंडेरा फीटर से नकतरा होते हुए यहां पर बिजली सप्लाई जारी होती है। ग्राम चिलवाह भूसीमेटा महुआखेड़ा कमका तेंदूखोह हिनोतिया नीमढाना बघेडी गुंदरई चांदनगोड़ा में विद्युतीकरण बिजली तार पोल इत्यादि मेंटेनेंस कार्य का नवीनीकरण नहीं किया गया तो समस्या निरंतर बनी रहेगी।
आवेदन सुल्तानपुर पुलिस थाने में भी दिया गया है जिसमें स्पष्ट उल्लेख किया गया 20 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था को नहीं सुधर गया तो ग्रामीण मजबूरन चक्का जाम पर उतारू होंगे इसकी पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811