Let’s travel together.
nagar parisad bareli

गुंडे-अपराधी उनके घरों के साथ जमींजोद कर दिए जाएंगे- मुख्यमंत्री श्री चौहान

0 1,347

कोई कमजोर अपने आपको असहाय महसूस ना करे, उनके साथ मुख्यमंत्री खड़ा है- श्री चौहान

रायसेन ।मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि गुंडे बदमाशो के मकानों को खोदकर मैदान बना दूंगा। मामा का बुलडोजर चल पड़ा है और अब रुकेगा नही, गुंडे बदमाशो को ठिकाने लगाकर ही दम लेगा। उन्होंने गुंडे बदमाशो से सख्त लहजे में कहा है कि गरीबो और कमजोरों को सतना बन्द कर दे या मध्यप्रदेश छोड़ दे। मुख्यमंत्री श्री चौहान गत 18 मार्च को सिलवानी के खमरिया गांव में हुए विवाद में मृत श्री राजू धुर्वे के परिवारजनों से चन्द्रपुरा में भेंट कर संवेदना व्यक्त करने के बाद ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, क्षेत्रीय विधायक श्री रामपाल सिंह तथा डॉ जयप्रकाश किरार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि गरीबों और आदिवासियों के विरुद्ध होने वाले हर अत्याचार को सख्ती से रोका जाएगा और अत्याचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उल्लेख किया कि एक जमाने मे उन्होंने कहा था कि प्रदेश में डकैतों का सफाया करूंगा और आज प्रदेश में एक भी डाकू नही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बुलडोजर पूरे प्रदेश में चल रहा है, चाहे सिवनी हो, श्योपुर, शहडोल या जावरा, सब जगह गुंडे बदमाशो के मकानों को मैदान बना दिया है। उन्होंने आदिवासियों को आश्वस्त किया कि पूरे सरकार और मुख्यमंत्री उनके साथ है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों से कहा कि सर्चिंग कर सभी तरह कर अबैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राशि भोपाल से भी दी जा सकती थी लेकिन चन्द्रपुरा सिर्फ आया ही इसीलिए हूँ कि गुंडे बदमाशो को यह चेतावनी मिल जाये कि उन्हें सरकार छोड़ेगी नही।


स्वर्गीय राजू के परिवार की जिम्मेदारी सरकार की

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विवाद में अपनी जान गंवा चुके स्वर्गीय श्री राजू धुर्वे के घर गए और उनकी पत्नी श्रीमती माया बाई को 5 लाख रुपये अनुग्रह राशि का चैक भेंट किया। उन्होंने उनके माता पिता और पूरे परिवार से भेंट की। मुख्यमंत्री ने सहायता स्वरूप मृतक के पिता और भाई को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 आवास के स्वीकृति पत्र भी सौपे। उन्होंने कहा कि मृतक के तीनों बच्चों को प्रतिमाह 2-2 हज़ार रुपये और उनकी पत्नी को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वारदात में गंभीर घायलों को दो-दो लाख रू की सहायता राशि दी जाएगी। सभी घायलों के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है।

प्रतापगढ़ टप्पा तहसील बनेगा और वन अधिकार पट्टे दिए जाएंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्रामीणों को अब अपनी समस्याओं को लेकर दूर नही जाना पड़ेगा और नजदीकी प्रतापगढ़ को टप्पा बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि वन अधिकार पट्टो का फिर सर्वे हो और 2006 के पहले के कोई पट्टाधारी छूट गए हो तो उन्हें फिर पट्टा दिया जाये।

मुख्यमंत्री ने जनजातीय भाई-बहनों से संवाद करते हुए कहा : रोटी, कपड़ा, मकान का हक सबको है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम खमरिया में जनजातीय भाई-बहनों से संवाद करते हुए कहा कि रोटी-कपड़ा मकान का हक सबको है। पूरे इलाके का सर्वे कराकर गरीबों को पक्के मकान दिए जाएंगे, राशन उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री भू-आवासीय योजना का भी लाभ दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में जनकल्याण शिविरों के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक गरीब को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्व-सहायता समूह बनाए जाएं। नए काम-धंधे उपलब्ध कराए जाएं। बच्चों को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।गरीबों का जीवन बदलना है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीबों का जीवन बदलना है। अधिक आमदानी वाली फसलों को लगाएं, जल जीवन मिशन से हर घर में पानी उपलब्ध कराएं। इसके अलावा पानी के स्त्रोत विकसित करें और पानी का संरक्षण भी करें। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के साथ सिंचाई का भी इंतजाम करना जरूरी है, इसके लिए नवीन जल संरचनाएं बनाएं, नदी-नाले, स्टॉप डेम बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के रहते कोई अपने आपको असहाय महसूस ना करें। यह गरीबों की सरकार है और उनके साथ हरदम खड़ी है।

कार्यक्रम में सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पीड़ित के परिवार को सहारा देने आए हैं। उन्होंने अस्पताल जाकर भी घायलों से मुलाकात की। घायलों के समुचित उपचार की निःशुल्क व्यवस्था की है। विधायक श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यो को पूर्ण किया गया है और आज भी अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। क्षेत्र के विकास में, लोगों के कल्याण में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रहेगी।

पीएम आवास, लाड़ली लक्ष्मी सहित अन्य योजनाओं से किया लाभान्वित

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिलवानी तहसील के ग्राम खमरिया में आयोजित जनजातीय भाई-बहनों से संवाद कार्यक्रम में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास, लाड़ली लक्ष्मी, पेंशन सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 870 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए।  साथ ही 190 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 15 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश, लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 05 लाड़लियों को स्वीकृति आदेश तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता के तीन प्रकरणों में 60 हजार रू सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री द्वारा तीन दिव्यांगजनों को ट्रायसकिल, एक दिव्यांग को व्हीलचेयर,, एक दिव्यांग को बैशाखी तथा मानसिक रूप से अविकसित दो दिव्यांगजनों को एजुकेशन किट वितरित की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा, चंदपुरा के सरपंच श्री भगवत सिंह उईके सहित अन्य जनप्रतिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811