Let’s travel together.

चार साल पहले कलेक्टर ने अस्पताल के पुराने जर्जर भवन को गिराने का दिया था आदेश,PWD कर रहा आदेश कीं अनदेखी

0 85

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले के अधिकारी अब कलेक्टर के आदेश कि भी अवहेलना करने में नहीं चूक रहे हैं इसका एक उदाहरण सांची जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज मैं देखने को मिला है दीवानगंज अस्पताल के पुराने जर्जर भवन को गिराने का लगभग 4 साल पहले रायसेन कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को दिया था लेकिन अस्पताल का जर्जर भवन आज भी वैसा ही है लोक निर्माण विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार कर रहा और तो और ये पूरा मामला मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी के विधानसभा क्षेत्र में आता है दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित पुराने उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन लगभग 50 से 55 साल पुराना बताया जा रहा है जो जर्जर स्थिति में खड़ा हुआ है इस भवन में जगह-जगह दरारें आ गई है जर्जर भवन के छत के ऊपर पेड़ पौधे उग आए हैं ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है दीवानगंज स्वस्थ केंद्र में लगभग 35 गांव के लोग अपना इलाज कराने आते हैं अस्पताल परिसर में अस्पताल स्टाफ भी निवास करता है ऐसी स्थिति में यहां पर कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है लेकिन कलेक्टर के आदेश के बाद भी जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं 14 अक्टूबर 2019 को आदेश क्रमांक 6460/एस. सी.शाखा/89/ 2019  रायसेन कलेक्टर द्वारा इस भवन को गिराने के लिए आदेश दिया गया था इसमें उल्लेख किया गया था कि यहां भवन रिपेयरिंग की स्थिति में नहीं है और कभी भी गिरने से जनहानि हो सकती है ऐसी स्थिति में भवन को तोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश दिया गया था लेकिन 4 साल बीतने को है अभी तक कलेक्टर के आदेश का पालन नहीं किया गया यहां भवन आज भी अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों और स्टाफ के लिए खतरा बना हुआ है जर्जर भवन के पास ही मरीज बैठे रहते हैं और अपना वाहन भी जर्जर भवन के पास ही खड़ा करते हैं ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।

इनका कहना हें-
मैंने कई बार इस जर्जर भवन को तोड़ने का कहा है मगर अभी तक इस जर्जर भवन को नहीं तोड़ा गया अब इसकी स्थिति ज्यादा खराब हो गई है अगर यह जर्जर भवन नहीं तोड़ा गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है इस जर्जर भवन के आसपास ही मरीज आकर बैठते हैं और अपना वाहन खड़ा करते हैं जर्जर भवन टूटने से अस्पताल परिसर में जगह पर्याप्त हो जाएगी जिससे मरीजों को सुविधा मिल सकेगी।

ए के माथुर मेडिकल ऑफिस

जर्जर भवन से लगकर स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में इलाज कराने के लिए आसपास गाव के सैकड़ों मरीज यहां प्रतिदिन आते हैं इसी जर्जर भवन के पास से होकर गुजरते हैं पिछले वर्ष अप्रैल के महीने में ग्राम अंबाडी के प्राइमरी स्कूल की दीवार का पिलर गिरने से एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई थी इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मरीजों व स्थानीय निवासियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।पूरे मामले की जानकारी होने के बाद भी इस अस्पताल जर्जर भवन को आज तक नहीं गिराया जा सका इसकी वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

मुकेश साहू स्थानीय निवासी दीवानगंज

नए अस्पताल को बने हुए कई साल हो चुके हैं इसके बावजूद भी जर्जर भवन को नहीं गिराया गया जबकि इसी जर्जर भवन के पास ही आने वाले मरीज खड़े रहते हैं अपने वाहन भी रखते हैं किसी दिन भवन गिरने से बड़ी अनहोनी हो सकती है।

रंजीत गिर स्थानीय निवासी दीवानगंज

इस जर्जर भवन के आसपास खाली जगह पड़ी है एक तरफ नया अस्पताल बना है तो तीन दोनों तरफ खाली जगह है इस जगह पर अक्सर मरी जा कर बैठ जाते हैं अगर किसी दिन यह बिल्डिंग गिर गई तो जान माल की हानि हो सकती है।

अनिल साहु स्थानीय निवासी दीवानगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811