Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में किया रोड शो लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से भेजी तीसरी किस्त की राशि

0 32

 

रीवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को रीवा पहुंचे कालेज चौराहे के पास विवेकानंद पार्क में स्थित विवेकानंद की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर रोड शो शुरु किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रथ में सवार होकर कालेज चौराहे से अस्पताल चौराहे तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक रोड शो किया और जनता का आशीर्वाद लिया इस दौरान उनका जगह जगह स्वागत किया गया। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री एसएफ मैदान पहुंचकर प्रदेश की करीब एक करोड़ 25 लाख लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से तीसरी किस्त की राशि भेजी।

जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है सभी पार्टियां सरगर्मी से मैदान में उतरती जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा भी मैदान में उतर चुकी है और विंध्य की सबसे अहम मानी जाने वाली रीवा सीट में जनता का आशीर्वाद लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को रीवा पहुंचे और रथ में सवार होकर कालेज चौराहे से लेकर अस्पताल चौराहे तक रोड शो किया और जनता का आशीर्वाद लिया इस दौरान उनका जगह जगह स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कालेज चौराहे के पास स्थित विवेकानंद पार्क में लगी विवेकानंद की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर रोड शो की शुरुआत की और अस्पताल चौराहा में लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर इस जनदर्शन यात्रा का समापन किया इस दौरान लोगों की काफी भीड़ रही।

रोड शो के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा के एसएफ मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय लाडली बहना सम्मेलन के दौरान उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से करीब 1 करोड़ 25 लाख लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहनों की करीब 1209 करोड़ रुपैये की तीसरी किस्त ट्रांसफर की इस दौरान उन्होंने 153 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा की लाडली बहना योजना हजार रुपए शिवराज और सरकार का बहनों के लिए समर्पण का परिणाम है। उन्होंने वहां मौजूद लाडली बहनों से कहा की ये संकल्प लेना पड़ेगा जो हमारा साथ देगा उसका भी साथ देना पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811