Let’s travel together.

यूरिया की कृतिम कमी बनी किसानों की परेशानी,यूरिया की कालाबाजारी चरम पर

0 133

ब्लॉक काँग्रेस कमेटी ने तहसील कार्यालय में सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
विनोद साहू बाड़ी रायसेन

बारना बाँध होने के कारण क्षेत्र के किसान शीत ऋतु ग्रीष्म ऋतु व वर्षा ऋतु की तीनों फसलों में जी जान से मेहनत कर कृषि के क्षेत्र में साल दर साल देश प्रदेश की उन्नति में अपना योगदान दे रहे हैं ।
मध्यप्रदेश सरकार को इन्हीं किसानों की मेहनत पर मिलता है कृषि कर्मट आँवाड मिलता है।
बारना बाँध का सिंचाई रकवा लगभग सत्तर हजार हेक्टेयर हैं और नहरों के नवीनीकरण होने से साठ हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई संभव होने व खेतों में नलकूपों के भरोसे किसान कर्ज उठाकर समय पर बौनी तो कर देता हैं लेकिन बह खाद यूरिया के लिए भी सरफोड़ माथापच्ची करने को मजबूर हो जाता हैं।
नहीं मिल रहा डबललाँक पर यूरिया।
बाड़ी सहकारी संस्था के अंतर्गत क्षेत्र की छह सोसाइटी आती हैं जिसमें कुछ सोसाटियां कर्जदार होने के कारण डबललाँक से यूरिया नहीं मिलता, लेकिन खाद बीज यूरिया के व्यापरियों के पास पर्याप्त मात्रा में खाद बीज यूरिया उपलब्ध रहता जो 350 से बढ़ाकर 425 रुपये खुलेबाजार किसानों को बेंच रहे हैं।
ब्लॉक काँग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन
क्षेत्र में धान की फसल लहलहा रही हैं और वर्षा भी ठीकठाक होने से किसानों के माथे की चिंताएँ कुछ कम हुई ,लेकिन अब किसानों को यूरिया के लिए सोसायटी के चक्कर काटने पड़ रहे है लेकिन सोसायटी में यूरिया नहीं है , इसलिए किसान खुले बाजार से यूरिया खरीदने पर मजबूर हैं । बुधवार को किसानों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए तहसील कार्यालय में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और लिखा कि अगर तीन दिन में यूरिया की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हुई तो काँग्रेस कमेटी सड़क पर आँदोलन करने के लिए वाध्य होगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811