भोपाल। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया सर्वत्र भारत में अपने संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला जी का 142 वा जन्मदिवस मना रहा है इसी क्रम में आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आंचलिक कार्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्र प्रमुख बी आर रामकृष्ण नायक ने सर सोराबजी पोचखानावाला के चित्र पर माल्यार्पण कर एवम दीप प्रज्ज्वलित कर जन्मदिन मनाया वहीं सभी स्टॉफ सदस्य ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्री नायक ने अपने उदबोधन में बैंक के प्रबंध निदेशक के संदेश का वाचन किया इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख श्री नायक ने आनंद धाम वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित किए जन्मदिन के अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्यों ने उत्कृष्ट ग्राहक सेवा करने का एवं बैंक को पुनः एक नंबर पर स्थापित करने का संकल्प लिया