नईदिल्ली।लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता बहाल कर दी है। पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी थी। कांग्रेस चाहती है कि राहुल गांधी कल से शुरू होने वाली लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लें।
उल्लेखनीय हे कि राहुल गांधी को 23 मार्च को लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जब गुजरात की एक अदालत ने उन्हें उनकी ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी पर मानहानि के मामले में दोषी ठहराया था और दो साल जेल की सजा सुनाई थी। दो साल और उससे अधिक की सज़ा एक विधायक को अयोग्य घोषित कर देती है।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद ने जोशी मीडिया से बात करते हुए कहा, “स्पीकर ने आज फैसला लिया, हमने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया है और सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने के तुरंत बाद हमने इसे बहाल कर दिया है।”