Let’s travel together.

बारिश में मकान की दीवार गिरी,बड़ा हादसा टला

0 188

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव अंबाड़ी मैं रहने वाले विमल कुशवाहा और धन सिंह साहू की बारिश होने के कारण घर की दीवार भरभरा कर गिर गई हालांकि मकान में रहने वाले व्यक्तियों को कोई चोट नहीं लगी क्षेत्र में 2 दिन से लगातार रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है जिससे कच्ची दीवारों में सीडन आने लगी है जिससे गरीबों के मकान गिरने लगे हैं
बाते दे की बरीश के मौसम में कच्चे मकान में रहने वाले व्यक्तियों की मुसीबतें बढ़ गई है कच्ची दीवार में पानी लगने के कारण दीवार कमजोर होकर गिर जाती है यही हुआ कि अंबाड़ी में रहने वाले धन सिंह साहू की दीवार रात्रि में विमल कुशवाहा के मकान पर गिर गई जिससे विमल कुशवाहा का पूरा एक कमरा धराशाई हो गया विमल कुशवाहा ने बताया कि रात 12बजे के लगभग धन सिंह साहू की दीवार मेरे मकान के ऊपर गिर गई जिससे मेरा एक कमरा धराशाई हो गया मेरे पास केवल दो ही कमरे थे जिसमें से एक कमरा गिर गया अब मुझे अपने बाल बच्चों के साथ रहने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई क्योंकि सभी लोग मकान के दूसरे कमरे में सो रहे थे दीवार मकान के अंदर नहीं गिरी नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था मकान की दीवार बाहर की साइड गिरी है जिससे किसी को जनहानि नहीं हुई विमल कुशवाह ने बताया है कि हम सभी लोग मकान के दूसरे कमरे में सो रहे थे कि रात में अचानक जोर से आवाज आई हमने देखा तो हमारे कमरे की दीवार बाहर साइड गिर गई थी जिससे मुझे काफी नुकसान हुआ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811