Let’s travel together.

उच्च शिक्षा मंत्री ने अतिथि विद्वानों को भविष्य सुरक्षित करने का दिया भरोसा

0 526

 

वही मुख्यमंत्री ने हर बार कहा अच्छा कर रहें हैं, पर बताया नहीं क्या कर रहे, अतिथि विद्वान पशोपेश में

डॉ.अनिल जैन

सतना। चार महीने बाद विधानसभा चुनाव है इस बीच भाजपा हर वर्ग को साधने में जुटी हुई है उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने अतिथि विद्वानों से चर्चा कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इनके भविष्य को सुरक्षित करने, मानदेय बढ़ाने और सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में 20 अंक की जगह 40 अंक का अधिभार दिये जाने पर विचार कर रही है। मोहन यादव शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लोकार्पण समारोह में शामिल होने सतना प्रवास पर थे। खास बात यह है कि अतिथि विद्वानों का कुनबा जब प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से मिलता हैं तो हर बार उनका एक ही बयान आता है कि हम अच्छा कर रहे हैं थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा पर क्या कर रहे हैं यह बात उन्होंने आज तक नहीं बताई ऐसे में अतिथि विद्वान प्रदेश के मुखिया और उच्च शिक्षा मंत्री के बातों पर भरोसा करें या ना करें इन दोनों की भंवर जाल में उलझे हुए हैं अतिथि विद्वान चाहते हैं कि प्रदेश सरकार समय रहते स्पष्ट करें उनके भविष्य सुरक्षित करने की क्या नीति है। अतिथि विद्वानों से उच्च शिक्षा मंत्री ने जो कहा बो आफ कैमरा और अनाफीशियल कहा जबकि बो आफिशियल टूर पर थे।


अतिथि विद्वान डॉ प्रभात सोनी का कहना है कि मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा विभिन्न विभाग के कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ एवं भविष्य निर्धारण हेतु नीति बनाकर उनका भविष्य सवार रहे है।
लेकिन इस सावन में भी अतिथि विद्वानों के हिस्से में सिर्फ सूखा है। अतिथि विद्वान डॉ जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि 16 दिसंबर 2019 शाहजनी पार्क भोपाल में मुख्यमंत्री महोदय जी ने नियमितीकरण का भरोसा दिलाया था लेकिन वह आज तक अभी भी अधूरा है।
अतिथि विद्वानों का कहना है कि वह शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध विगत दो-तीन दशकों से अपने तन मन से सेवाएं दे रहे हैं तथा महाविद्यालय के प्रशासनिक, वर्ल्ड बैंक, रूसा, परीक्षा मूल्यांकन और नेक संबंधित कार्य को अपनी पूरी इमानदारी और तल्लीनता के साथ करते आ रहे हैं।
फिर भी आज तक अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित नहीं हो पाया है। तथा विभिन्न विषयों के लगभग 300 से अधिक अतिथि विद्वान फॉलेन आउट हैं। हालांकि ऐसे में जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि विद्वानों के प्रतिनिधि मंडल से हो रही निरंतर मुलाकातों में उन्होंने अपने पिटारे को नहीं खोला इन हालातों में मंत्री यादव का अतिथि विद्वानों के भविष्य को सुरक्षित करने का वादा उनके लिए एक उम्मीद और उत्साहित करने वाली खबर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811