Let’s travel together.

इंदौर चंडीगढ़ ट्रेन द्विसाप्ताहिक हुई- धैर्यवर्धन

0 356

 

– जबलपुर में जोनल कमेटी की मीटिंग में फेरा बढ़ाए जाने के संबंध में धैर्यवर्धन ने लिखित प्रस्ताव पास करवाकर रेलवे बोर्ड को भेजा था

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी से चंडीगढ़ जाने के लिए गुरुवार को चलने वाली इंदौर चंडीगढ़ एक्सप्रेस अब इसी सप्ताह से दो दिन चलेगी । रेलवे के जोनल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य , वरिष्ठ भाजपा नेता धैर्यवर्धन ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन क्रमांक 1907 एवम 1908 अब द्विसाप्ताहिक हो गई है । ज्ञात हो जबलपुर में जोनल कमेटी की मीटिंग में फेरा बढ़ाए जाने के संबंध में धैर्यवर्धन ने लिखित प्रस्ताव पास करवाकर रेलवे बोर्ड को भेजा था ।
जेडआरयूसीसी मेंबर धैर्यवर्धन ने रेल मंत्रालय को धन्यवाद देते हुए कहा कि दिल्ली, मथुरा चंडीगढ़ और इंदौर जाने के लिए यह बेहद सुविधाजनक रेलगाड़ी है । यह ट्रेन अब प्रति सप्ताह गुरुवार एवम शुक्रवार को इंदौर से प्रातःकाल चलकर दोपहर पश्चात शिवपुरी में लगभग तीन बजे आकर हजरत निजामुद्दीन दिल्ली एवम चंडीगढ़ के लिए जाएगी । इसी प्रकार सप्ताह के दो दिन शुक्रवार एवम शनिवार को यह रेलगाड़ी सायंकाल साढ़े चार बजे चंडीगढ़ से चलकर प्रातःकाल शिवपुरी आकर दोपहर पश्चात इंदौर पहुंचेगी ।
धैर्यवर्धन ने शिवपुरी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन स्कीम में शामिल करने पर भी प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, केंद्रीय मंत्रीगण, सांसद ,विधायक, डी आर यू सी सी मेंबर सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, एवम रेल सुविधाओं को बढ़ाने के इच्छुक सजग नागरिकों का आभार जताया है ।
शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर इस योजना में सरक्युलेटिंग एरिया विस्तार, वेटिंग हॉल, लिफ्ट, एस्केलेटर, आधुनिक स्वच्छ शौचालय, वाई फाई, कियोस्क, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली , बड़े बोर्ड, कार्यकारी लाउंज, व्यवसायिक बैठकों के लिए नामांकित स्थान, भू निर्माण, हरित और नवीनीकरण ऊर्जा, आदि संबंधी अपग्रेडेशन किया जाएगा । उन्होंने नागरिकों से भी आज प्रातः नौ बजे रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने की अपील की है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811