Let’s travel together.

जिले में बारिश का असर,फसलों को हुआ नुकसान : निचले स्थानों में पहुंचा नदी-नालों का पानी, टूटा एक पुल

0 731

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह जिले में पिछले दो दिन से हुई बारिश से जहां निचले स्थानों तक पानी पहुंच गया वहीं किसानों द्वारा लगाई गई फसलों को भी नुकसान पहुंचा।

ब्यारमा नदी का बढ़ा जल स्तर

स्थानीय नदी ब्यारमा का जल स्तर भी बढ़ जाने से नदी किनारे के गांवों तक पानी पहुंच गया जो खेतों और घरों में भी प्रवेश कर गया, गनीमत तो यह रही कि बारिश थमने से शुक्रवार को धीरे धीरे पानी कम होने लगा और लोगों ने राहत की सांस ली।

ग्राम नोहटा के निकट रोहणी के आस पास पानी भरा रहा जो कुछ घंटो के बाद कम हुआ,निकट के ग्राम लल्लूपुरा से भी कुछ लोगों को रेस्क्यू किया गया। बनवार से दमोह सड़क मार्ग के बीच छोटी पुलियों के ऊपर पानी रहा तो सलैया में गांव में पानी भरा रहा और खरेड़ा में भी खेत खलिहान और घरों तक पानी भरा रहा।

पटेरा जनपद के गांव पालार्जुनी, कोटा, इमलिया,सिंगपुर, रमगढ़ा, हरदुआ, रेवंझाघाट, मुआरी गांव तक पानी पहुंचने के कारण सड़क मार्ग से इनका संपर्क बंद रहा।खमरखौर,दादपुर, हरदुआ,इटवा छक्का में भी ब्यारमा नदी का पानी भर गया और कहीं कहीं नावों की मदद ली गई,ग्राम रनेह के पास भी पानी की बाढ़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए।

बटियागढ़ के गढौला खांडे, खिरिया मोजे में भी हालात खराब हुए पर उन्हे ठीक किया गया।मझगुंवा हंसराज से शैलेंद्र सिंह और ग्राम भजिया से राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि अत्यधिक बरसात से फसलों को तो नुकसान हुआ है पर जहां जहां धान की रोपाई की गई वहां इनके खराब होने की ज्यादा संभावना है और पानी में डूब जाने के कारण फसल बर्बाद हो सकती है।

पिपरिया नवल में टूटा छोटा पुल

जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर पिपरिया नवल से लखनी, हिनोती, मझगुंवा,बहेरिया गांव की ओर जाने के लिए सुन्न नदी पर बना छोटा पुल टूट गया जिससे अब यहां के ग्रामीणों को कछवारा महादेव घाट मुख्य मार्ग से होकर ही जाना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना था कि तेज बहाव में पानी आपूर्ति की पाइप लाइन भी बह गई जिसे ठीक होने में समय लग सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811