Let’s travel together.

मुरकाबाद बासिया में आयोजित हुआ विकास पर्व कार्यक्रम,स्वास्थ मंत्री हुए शामिल

0 322

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची जनपद की ग्राम पंचायत अम्बाड़ी के ग्राम मुरकाबाद (बासिया) में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम का कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। उन्होंने 24 लाख रू की लागत से ग्राम बासिया में और 24 लाख रू की लागत से ही शक्तिटोला में बनने वाले सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यो के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो को भी प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि इन सामुदायिक भवनों के बन जाने से ग्रामीणों को गॉव में ही सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर तथा सुविधाजनक भवन उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान को समाज के प्रत्येक वर्ग की चिंता है। सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी और विकासमूलक योजनाओं का लाभ सभी पात्र नागरिकों तक पहुंचे, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत लाड़ली बहनों को हर महीने की 10 तारीख को एक-एक हजार रू की राशि प्रदान की जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्डधारी व्यक्ति एक साल में पांच लाख रू तक का इलाज निजी अस्पताल में करा सकते हैं।


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने भी उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अनेकों काम किए जा रहे हैं। गॉव-गॉव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है, नवीन जल संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। स्वास्थ्य केन्द्र बनाए जा रहे हैं, स्कूल भवन बनाए जा रहे हैं। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में अनेक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811